फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोबाइल फोन पर पत्नी से विवाद के बाद गोसाईंगंज के सिफतनगर गांव निवासी पंकज यादव (23) ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। चौकी इंचार्ज गंगागंज आशीष कुमार बालियान ने बताया कि पंकज की दो वर्ष पहले रायबरेली की वंदना से शादी हुई थी।
विज्ञापन

पंकज की शराब की लत से परेशान होकर वंदना चार माह की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। परिजनों ने पंकज को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। 30 नवंबर को वह लौटकर घर आए थे। शुक्रवार सुबह पंकज का फोन पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने कमरा बंद कर छत में लगे हुक में चादर के सहारे फंदा लगार जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें