बाइक हटाने के विवाद में युवक व उसके परिवार को पीटा
लखनऊ। गुडंबा इलाके में बाइक हटाने के विवाद में थार सवार युवकों ने मिश्रपुर डिपो निवासी अनूप यादव व अन्य को घर में घुसकर पीट दिया।
अनूप की मां सुशीला के मुताबिक बेटा रविवार रात नौ बजे मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। तभी बरखुरदार निवासी कोटेदार विक्रम रावत का बेटा विवेक साथियों के साथ नशे की हालत में थार से पहुंचा। कहासुनी के बाद सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर अनूप की पिटाई कर दी।
परिवार के लोगों के पहुंचने पर विवेक ने कई लोगों को बुलवा लिया। सभी ने मिलकर परिवार के लोगों की भी पिटाई की। असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज करके दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।