फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो हादसों में युवक व महिला की मौत

Thu, 05 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​स्मिता द्विवेदी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में स्कूटी सवार ललित चौधरी (40) और महिला अधिवक्ता स्मिता द्विवेदी (45) की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार कार से स्कूटी सवारों की टक्कर हुई थी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गए
विज्ञापन

सरोजनीनगर की जयराजपूरी कॉलोनी निवासी ललित चौधरी अमौसी औद्योगिक क्षेत्र (नादरगंज) स्थित गोमती ब्रेड कंपनी में नौकरी करते थे। उनके चचेरे भाई बंथरा के औरावां निवासी राम मिलन के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे ललित ड्यूटी करके स्कूटी से घर जा रहे थे। बद्रीनगर पुलिया से पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी स्कूटी से टकरा गई। टक्कर लगते ही ललित सिर के बल सड़क पर गिरे और उनका हेलमेट टूट गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ललित को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही ललित ने दम तोड़ दी। राममिलन ने बताया कि ललित को बुधवार मामा के बेटे की शादी में शामिल होने काकोरी के मौंदा गांव जाना था। ललित के परिवार में पत्नी पूजा हैं।

इसके अलावा, सरोजिनीनगर की जयराजपुरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता स्मिता द्विवेदी के पति ऋतुराज द्विवेदी के अनुसार, बुधवार सुबह 10:00 बजे पत्नी स्कूटी से ठाकुरगंज के नगरिया मायके जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर गेंदनखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की पीछे से स्मिता की स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से स्मिता रोड पर गिरीं और हेलमेट निकल गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया। उनके बच्चों को स्कूल ले जाने वाले ड्राइवर हंसराज ने स्मिता को घायल पड़ा देख उन्हें सूचना दी और स्मिता को कमांड हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल स्मिता को डॉक्टरों ने लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। ऋतुराज ट्रांसपोर्टनगर में ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाते हैं। परिवार में बेटी पीहू व बेटा विराट है। विराट को यह नहीं पता कि मां अब इस दुनिया में नहीं रही। वहीं बेटी पीहू भी सदमे में है।
विज्ञापन


दोनों ही मामले में इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्मिता द्विवेदी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें