मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
मड़ियांव थाने के सामने शंकरपुर गांव में अज्ञात युवक ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे घर में घुसकर रूबी (22) के गर्दन और ठुड्डी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहा युवक निर्माणधीन नाले के कारण बाइक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रूबी की हालत गंभीर बनी हुई है।
बाराबंकी के पूर्व विधायक हरिगोविंद सिंह का मड़ियांव इलाके में शंकरपुर गांव में घर है जिसे उन्होंने जगदीशपुर, संदना सीतापुर निवासी नशरीम, बेटी रूबी, नसीम और इलमा (10) के साथ रहती हैं। सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक बाइक से घर पहुंचा।
मौके पर रूबी और इलमा ही थे। युवक ने इलमा को घर से बाहर निकाल कर अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। उसके बाद युवक ने रूबी पर चाकू से गर्दन और ठुड्डी पर हमला कर दिया। मौका पाकर युवक बाइक से भागा लेकिन आगे नाली बनने के रास्ता बंद था। जिससे वह मजबूरन बाइक छोड़कर भागने को मजबूर हो गया।
सूचना पर एडीसीपी नार्थ जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी अलीगंज ब्रज नारायण सिंह और इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रूबी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।