फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सावन मेले में सजा हस्तशिल्प का संसार

विज्ञापन
क्राफ्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से चौक स्थित नीबू पार्क के सामने शुक्रवार से पांच दिवसीय सावन म
विज्ञापन
लखनऊ। क्राफ्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से चौक स्थित नीबू पार्क के सामने शुक्रवार से पांच दिवसीय सावन मेले के तहत मल्हार पर्व की शुरुआत की गई। इसमें प्रदेश के हस्त शिल्पकारों ने स्टॉल लगाए हैं। मेले में उत्तर प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों की पारंपरिक शिल्पकला, वस्त्र, सजावटी और घरेलू सामग्री प्रदर्शित की जा रही है। शुभारंभ चौक वार्ड के पार्षद अनुराग मिश्रा, समाजसेवी रिद्धि किशोर गौड़, खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य अंशु केडिया, चंद्रभान सिंह और निहारिका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पार्षद ने बताया कि मेला पांच अगस्त तक सुबह 11:30 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। काउंसिल की उपाध्यक्ष ज्योत्सना अरुण ने बताया कि दो अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता और चार को पूजा थाली सज्जा प्रतियोगिता होगी। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल की निहारिका सिंह, उत्तर प्रदेश क्राफ्ट काउंसिल, लखनऊ की उपाध्यक्ष ज्योत्सना, अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, सचिव दीपाली बोस, सह सचिव बबीता चतुर्वेदी, सदस्य ज्योत्सना श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें