फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रिल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए कारीगर की मौत

Fri, 30 Jan 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर इलाके में बीते 22 जनवरी को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए स्टील कारीगर की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक पर सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के अतरौली चिरंजू खेड़ा गांव निवासी विनय पाल ने बताया कि छोटा भाई जितेंद्र पाल (25) पारा के बुद्धेश्वर क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर स्टील की ग्रिल आदि लगाने का काम करता था। 22 जनवरी को वह मकान मालिक कौशल सिंह के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर ग्रिल लगा रहा था। इसी दौरान करीब 20 फीट लंबी पाइप उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था। परिवार में पिता छत्रपाल, मां सावित्री देवी और दो भाई हैं। विनय पाल ने बताया कि 26 जनवरी को आईजीआरएस पोर्टल पर मकान मालिक के खिलाफ सुरक्षा इंतजाम न होने की शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर खेड़ा चौकी पर तैनात उप निरीक्षक विभोर सिंह ने बताया कि पीड़ित की आईजीआरएस शिकायत के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें