फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सूदखोरों से त्रस्त होकर जान देने जा रही महिला को बेटे व भाई ने बचाया

Fri, 25 Apr 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सूदखोरों से त्रस्त होकर जान देने जा रही महिला को बेटे व भाई ने बचाया
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के डिप्टीखेड़ा कुंदन विहार निवासी मधु अस्थाना ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर बृहस्पतिवार दोपहर फंदा लगाने का प्रयास किया। इससे पहले सुसाइड नोट लिखा और बेटे हर्षित को फोन कर अपना ख्याल रखने की बात कही। हर्षित मामा के साथ घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर मां को बचा लिया।
विज्ञापन


हर्षित ने बताया कि 22 माह पहले पिता राजेश के इलाज के लिए मां ने चार लोगों से ढाई लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। बदले में मकान का एग्रीमेंट उनके नाम कर दिया था। मूलधन से दोगुना ब्याज देने के बावजूद आरोपी मूलधन मांग रहे थे। कई महीनों से सूदखोर घर में घुसकर मां को प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार की शाम को भी हर्षित को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे मधु आहत थीं। बुधवार रात आरोपियों के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत भी की थी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें