फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्लैट के नाम पर महिला को लगाया 37.77 लाख रुपये का चूना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक  फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर के चकेरी श्याम नगर निवासी कीर्ति कुरील ने गोमतीनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ फ्लैट दिलाने के नाम पर 37.77 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। डीसीपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कीर्ति के पति अरुण कुमार बोकारो स्टील सिटी झारखंड में नौकरी करते हैं। सरकारी नौकरी के चलते कीर्ति कानपुर में माता-पिता के पास रहती हैं। उनके भाई की दोस्ती चकेरी के संदीप चतुर्वेदी से थी। उसका छोटा भाई ऋषि चतुर्वेदी भी अक्सर उनके घर आता था। वर्ष 2014 में ऋषि ने बताया कि वह रियल एस्टेट कंपनी पोलार्स इंफ्रा डेवलपर्स में जुड़ गया है। इसका कार्यालय लखनऊ में गोमतीनगर के विनीत खंड में है। कंपनी के निदेशक सुधीर कुमार व आशियाना निवासी दिनेश मणि राम नरेश तिवारी हैं।

ऋषि ने बताया था कि उनकी फर्म लखनऊ में फ्लैट बना रही है। उसने कीर्ति को फ्लैट दिलाने का झांसा देते हुए उनकी मुलाकात निदेशकों और केएस बाजपेयी से कराई। कीर्ति ने प्रोजेस टावर में दो और पोलार्स गुलमोहर गार्डन मोहनलालगंज में एक फ्लैट बुक कराया। कई बार में रकम दी। हालांकि, उन्हें फ्लैट नहीं मिला। पूछताछ पर ऋषि टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन


कीर्ति ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर शिकायत की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मंगलवार को चारों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें