फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, थाने ले जाकर हो रही पूछताछ

Mon, 04 Nov 2024 01:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर गाजियाबाद की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उसे तत्परता से बचा लिया। महिला ने जमीन के विवाद के समाधान के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
महिला को आत्मदाह से रोका गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर गाजियाबाद से आई एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पहले ही रोक लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर चले गए।

विज्ञापन


सोमवार को लगभग 11:25 बजे थाना क्षेत्र हजरतगंज के विधान सभा मार्ग पर गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर आत्मदाह की कोशिश की लेकिन घटनास्थल पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तत्परता से कार्य करते हुए उसे समय पर बचा लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 27000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की बात का सरकार ने किया खंडन, कहा- ये निराधार और भ्रामक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पचास से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंदी की बात पर गरमाई प्रदेश की सियासत, मायावती-प्रियंका हुईं हमलावर


प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली कि गांव में पुश्तैनी जमीन पर अन्य ग्रामीणों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिसके समाधान हेतु उसने विधानसभा के सामने यह कदम उठाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें