फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: हाईवे किनारे हत्या कर फेंका गया युवती का शव, चेहरे पर मिले चोट के निशान

Sun, 16 Jul 2023 12:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक युवती का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस युवती की पहचान कर रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को आसपास निशान मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे सर्विस रोड के पास हत्या कर फेंका गया एक युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नेरा कबूलपुर गांव के पास रविवार सुबह खेतों की ओर आए ग्रामीणों ने सर्विस रोड के बगल में एक महिला का शव देखा। शव को साड़ी से ओढ़ाया गया था। 

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि युवती टीशर्ट और लेगी पहने हुए हैं। युवती के चेहरे पर चोट के निशान मिले। वहीं, नाक और कान से खून निकला था जो जम गया था। मृतका की उम्र 35 साल के आसपास बताई जा रही है।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराई मगर सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को आसपास बाइक के पहिए के निशान मिले। माना जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंक दिया गया है। लोनीकटरा के एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें