फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: दहेज के लिए लड़की की हत्या कर शव तेजाब से जला दिया

Tue, 09 May 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
इनसेट में मृतका। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शादी के सिर्फ दो माह बाद ही दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों को तेजाब से जलाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


दो दिनों से लापता विवाहिता का शव सोमवार सुबह खेत में मिला। शव के हाथ-पैर गन्ने की पत्ती से बंधे थे। मामला सीतापुर के महोली का है।

पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को नामजद किया है। लापरवाही बरतने पर एसएसआई सुरेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

महोली के रजवापुर गांव निवासी दिनेश कुमार मिश्र ने बेटी रमा (21) की शादी एक मार्च को लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र के अलीगंज निवासी अंकित से की थी। पांच मई को अंकित रमा को मायके छोड़ गया। वहां रमा ने घर वालों को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मिलने के लिए बुलाया और फिर गायब हो गई रमा

परिवारीजनों को ढाढस बंधाते स्‍थानीय विधायक शशांक त्रिवेदी। - फोटो : amar ujala
दिनेश ने बताया कि छह मई को अंकित ने रमा को फोन कर गांव के बाहर मंदिर के पास बुलाया। रमा उनसे मिलने गई। इसके बाद से वह लापता हो गई।

मायके वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को रमा का शव खेत में मिला।

रमा के पिता ने पति अंकित, ससुर रामकुमार, सास व जेठ सिद्धगोपाल, सत्रोहनलाल, सोनू और तीनों की पत्नियों, दो ननद बिट्टा व रेशमा सहित 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें