फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की धारदार हथियार से गला काटकर की हत्या, गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 12:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मलिहाबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के कुशभरी गांव में बुधवार रात एक महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद ही चीखने चिल्लाने लगी।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तफ्तीश की तो वारदात की साजिश का राजफाश हो गया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

गांव निवासी प्रदीप कुमार (30) कैटर्स का काम करते थे। वह जेहटा गांव के पास एक कैंटीन चलाते थे। बुधवार रात सोते वक्त प्रदीप की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जब तहकीकात की तो पता चला कि प्रदीप की पत्नी रेखा का गांव निवासी राजू से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन


रेखा ने ही राजू के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे राजू अपने साथी सोनू पाल के साथ उनके घर में दाखिल हुआ। गड़ासे से प्रदीप का गला काट दिया। पुलिस ने रेखा को गिरफ्तार कर लिया है। राजू और सोनू की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें