फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर बोलीं- चुनौती भरा रहा ऑपरेशन

Sun, 05 Jul 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
महिला ने इन चार बच्चों को दिया जन्म। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा के पटेल नगर मोहल्ला स्थित नर्सिंग होम में एक महिला ने रविवार सुबह एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से जहां परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा वहीं अस्पताल का स्टाफ भी इस सफल प्रसव से काफी उत्साहित नजर आया।

विज्ञापन


डा. अनीता मिश्रा ने बताया कि महिला अंजुम बानो को गर्भधारण किए हुए लगभग आठ महीने ही हुए थे लेकिन चार बच्चों के कारण दिक्कत काफी ज्यादा थी। बिना ऑपरेशन प्रसव संभव नहीं था। रविवार को सफल ऑपरेशन के बाद दोपहर 11 बजे सभी बच्चों का जन्म हुआ। उन्होंने बताया महिला की हालत देखते हुए ये ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था लेकिन अब महिला व बच्चों की हालत ठीक है।

अंजुम बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार के रहने वाले सादिक अली की पत्नी हैं। बता दें कि इसी अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने के बाद इसे 15 दिनों के लिए सील कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें