महिला पर दहेज हत्या का आरोप था।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली जिला कारागार में बंद एक महिला कैदी की बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे घासी जमीदार गांव की रहने वाली सूरजवती (78) पत्नी स्वामी प्रसाद को दहेज हत्या के मामले में 7 साल की सजा हुई थी।
11 मार्च 2022 को महिला कैदी को जिला कारागार में लाया गया था। जेलर हिमांशु रोतेला ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे अचानक महिला कैदी की हालत बिगड़ी थी। उसे बुखार भी था।
उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।