फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: जिला जेल में बंद महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, दहेज हत्या में हुई थी सात साल की सजा

Fri, 31 May 2024 01:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली जिला जेल में बंद एक महिला कैदी की देर रात तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला पर दहेज हत्या का आरोप था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिला कारागार में बंद एक महिला कैदी की बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे घासी जमीदार गांव की रहने वाली सूरजवती (78) पत्नी स्वामी प्रसाद को दहेज हत्या के मामले में 7 साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन


11 मार्च 2022 को महिला कैदी को जिला कारागार में लाया गया था। जेलर हिमांशु रोतेला ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे अचानक महिला कैदी की हालत बिगड़ी थी। उसे बुखार भी था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें