फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी से बेहाल महिला सिपाही और एक युवक गश खाकर गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी के कारण महिला सिपाही समेत दो लोग गश खाकर गिर गए। दोनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

महिला सिपाही रुखसाना बानो (32) की ड्यूटी कचहरी में लगी थी। सुबह अचानक वह गश खाकर गिर गईं। साथी महिला सिपाही उन्हें ईरिक्शे से बलरामपुर अस्पताल ले गईं। इमरजेंसी में उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया, जिसके बाद रुखसाना को होश आया।
वहीं, दूसरी घटना बलरामपुर अस्पताल में ही घटित हुई। बिसवां के सारिक शहदुल (45) डायलिसिस कराने आए थे। न्यू प्राइवेट वार्ड के पास वह फोन पर बात करते हुए जा रहे थे, तभी गश खाकर गिर गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया। करीब 15 मिनट के इलाज बाद उन्हें होश आया। डॉक्टर ने दोनों के गर्मी से बेहाल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें