फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: स्मृति ईरानी के सामने फूट-फूट कर रोई महिला, बोलीं- मेरे पीएम आवास को बुलडोजर से गिरा दिया गया...

Tue, 20 Feb 2024 05:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

महिला के बनकर तैयार हुए प्रधानमंत्री आवास को 6 फरवरी को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। ये बताते हुए महिला सांसद स्मृति ईरानी के सामने फूट-फूट कर रोने लगी।
विज्ञापन
सांसद स्मृति ईरानी से शिकायत बताती एक महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की देर रात जन संवाद यात्रा के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहीं सांसद स्मृति ईरानी के सामने एक महिला फूट फूट कर रोई। महिला का आरोप था प्रशासन ने उसके प्रधानमंत्री आवास को बुलडोजर से गिरवा दिया। महिला की शिकायत पर स्मृति ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दरअसल ये पूरा मामला भादर ब्लाक के खाझा गांव का है। सोमवार की देर रात करीब 10 बजे सांसद स्मृति ईरानी जन संवाद यात्रा के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इसी बीच एक महिला पहुंची और फूट-फूट कर रोने लगी। महिला का आरोप था कि 2023 में उसे प्रधानमंत्री आवास मिला था जो बनकर तैयार हो गया था। 6 फरवरी को लेखपाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से आवास को गिरवा दिया।

ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: 17 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस मौन, अखिलेश रहेंगे न्याय यात्रा से दूर, स्वामी होंगे शामिल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जुबानी जंग: स्वामी बोले- भाषा में सलीका नहीं पता नहीं किस बात के प्रोफेसर हैं रामगोपाल, अखिलेश ने किया पलटवार
विज्ञापन




महिला की शिकायत पर सांसद स्मृति ईरानी ने तत्काल मौके पर मौजूद सीडीओ सूरज पटेल को पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। सांसद स्मृति ईरानी ने महिला से कहा कि आप लिखित शिकायत सीडीओ को दीजिये और सीडीओ मामले की जांच कर कार्यवाही करेंगे। इतना ही नही सांसद ने कहा कि जांच रिपोर्ट अधिकारी उन्हें भी देंगे।

भेंवई गांव की संध्या को मिला था आवास
भादर ब्लाक के भेंवई गांव की रहने वाली संध्या पांडेय को 2023 में प्रधानमंत्री आवास मिला था जिसके बाद संध्या ने उसे बनवाकर तैयार करा लिया था। 6 फरवरी को लेखपाल अरविंद सिंह, कानूनगो राजकुमार सिंह और नायाब तहसीलदार परशुराम मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर से आवास को गिरवा दिया। आवास गिराए जाने के दौरान महिला रोती गिड़गिड़ाती रही लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें