फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से घर में झूलती मिली महिला

Thu, 21 Jul 2022 02:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के एक गांव में महिला ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे छत के हुक से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए मौजूद पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी रीता सविता (32) पत्नी मनोज सविता सुबह अपने कमरे में साड़ी के सहारे छत के हुक से लटकती हुई मिली। पड़ोस के रहने वाले एक बच्चे ने जब उसके बेटे आदित्य को स्कूल चलने के लिए बुलाने उसके घर आया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

आनन-फानन मृतका के देवर सोनू ने घर वालों की मदद से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका का पति मनोज गुजरात में रहकर नौकरी करता है। मृतका अपने पीछे एक बेटी अंशिका (12) और एक बेटा आदित्य (14) छोड़ गई है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के डलमऊ के संतपुर निवासी मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें