लखनऊ। गुडंबा पुलिस ने ई रिक्शा में महिला का ध्यान भटकाकर चेन चोरी करने के मामले में गोरखपुर के एकडंगा गांव निवासी सुधा और एक किशोरी को पकड़ा है। दोनों को शनिवार को सेक्टर-जे जानकीपुरम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चेन बरामद की है।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद चेन गुडंबा निवासी अंजू यादव के गले से चोरी की गई थी। दोनों आरोपी कल्याणपुर में किराये के मकान में रह रही थीं। एक अगस्त को अंजू बेटी को स्कूल से लेकर ई रिक्शा से घर लौट रही थीं। टेढ़ी पुलिया चौराहे पर दोनों आरोपी ई रिक्शा में बैठीं। पैर पर पैर रखने के बहाने अंजू का ध्यान भटकाया और उनके गले से चेन चोरी कर ली। अंजू के गांव चले जाने के कारण घटना की रिपोर्ट 18 अगस्त को दर्ज की गई थी। एफआईआर के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को पकड़ लिया।