फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप, मांगने पर दिया ये सबूत

Fri, 23 Mar 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोंडा जिले के रुपईडीह लोनावा दरगाह गांव की रहने वाली एक महिला के घर गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने धावा बोल दिया। महिला का आरोप है कि, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने उसे बेइज्जत किया और 50 हजार रुपये नकदी समेत सोने-चांदी के गहने लूट ले गए।

विज्ञापन


महिला ने सातों पुलिसकर्मियों पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसपी के सामने दरोगा व सिपाही की वर्दी के शोल्डर से नोंचे गए स्टार व रीबन रख दिए और कहा कि, उसके साथ गलत पेश आने पर उसने ये सलूक किया है। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के लोनावा दरगाह गांव निवासी अकबर अली की पत्नी इद्दननिशां शुक्रवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उसने एसपी से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि, गुरुवार रात एक बजे सात लोग पुलिस की वर्दी में लूटपाट करने की नीयत से उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन


इद्दननिशां का आरोप है कि घर में घुसे पुलिस वर्दीधारी दो लोगों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोप है कि एसआई और सिपाहियों ने उसके शरीर पर हाथ डालते हुए उसे बेइज्जत करने की कोशिश की। मगर शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए तो किसी तरह उसकी जान बची।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दी सफाई, महिला के पति को बताया अपराधी

प्रतीकात्मक फोटो
महिला ने एसपी को बताया कि, भागते समय सिपाही शौकत अली समेत एक एसआई का स्टार व रीबन उसके हाथ में आ गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी एक संदूक भी उठा ले गए। जिसमें 50 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के गहने रखे थे। एसपी लल्लन सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी भरत यादव को सौंपी है।

मामले पर खरगूपुर प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि क्षेत्र के लोनावा दरगाह की रहने वाली इद्दननिशां का पति अकबर अली अपराधी है। उसके खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वो वध प्रतिबंधित पशु काटता है। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी थी मगर महिला ने पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और उनसे भिड़ गई। महिला का आरोप निराधार है।

वहीं, गोंडा के एसएसपी लल्लन सिंह का कहना है कि एक महिला शिकायत लेकर आई थी। उसका कहना था कि शुक्रवार देर रात पुलिस वर्दी में एसआई व सिपाही समेत कुछ पुलिसकर्मी उसके घर में घुस आए और उसके साथ गलत करने की कोशिश की। महिला के आरोपों की जांच सीओ सिटी भरत यादव को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें