फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दोस्तों संग मिलकर पत्नी से किया रेप, थाने में हंगामा

Mon, 29 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मियां-बीवी के कलह ने रविवार को माल थाने में पांच घंटे बबाल करा दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, यहां तक कि पुलिस भी पिटी।
विज्ञापन


पति के पक्ष में एक स्थानीय नेता हैं तो पत्नी को भी एक रसूखदार का समर्थन हासिल है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक जिंदाना गांव की एक महिला ने अपने पति व उसके साथी पर बंधक बनाकर शराब के नशे में गैंगरेप का आरोप लगाते हुए माल थाने में तहरीर दी।

महिला का कहना था कि पति तीन साल से गांव की एक औरत के साथ अलग रहता है। वह मजदूरी करके अपने चार बच्चों की परवरिश कर रही है। पति शनिवार देर शाम अपने दोस्त रामभजन के साथ उसके घर पहुंचा।

बच्चों को एक कमरे में बंदकर दूसरे कमरे में ले गया और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। चीखपुकार पर आसपास के लोग जब इकट्ठा हुए तो दोनों भागे। पीड़ित महिला अपने पड़ोसियों व रसूखदार के समर्थकों को साथ लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया, इस तरह बनी शि‌कार

इस बीच दोनों आरोपी बड़ी संख्या में लोगों को लेकर रविवार दोपहर थाने पहुंचे। उनके साथ आई एक महिला ने पत्नी के मददगार शंकर पासी, उसके भाई कमलेश और साथी किशोर पासी पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

महिला का कहना था कि शनिवार रात वह गेहूं के खेत की रखवाली कर रही थी। इस बीच तीनों आरोपी नशे में धुत होकर आ धमके। खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गैंगरेप की दूसरी तहरीर मिलने पर एसओ माल विनय कुमार सिंह ने पति व उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला के मददगार राकेश सिंह व धनीराम को कॉल करके जांच की बात कहकर थाने बुलाया। वह दोनों व्यक्ति पीड़िता और कुछ लोगों को लेकर थाने पहुंचे।

थाने के गेट पर ही हमला
पति व उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि थाने पर पहले से मौजूद पति के समर्थकों ने गेट पर हमला कर दिया। उसके साथ आए लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भीड़ ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन

पति पर नेता का हाथ, पत्नी का भी पक्ष मजबूत

दोनों पक्षों में जमकर घमासान से अफरातफरी मच गई। पति पर आरोप लगाने वाली महिला के रसूखदार पक्षकार के समर्थकों ने थाने के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। पीड़िता ने कहा कि उसके पति पर इलाके के एक कद्दावर नेता का हाथ है।

गैंगरेप के दोनों मुकदमे दर्ज करने के आदेश
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गांव जिंदाना में एक महिला से संबंधों को लेकर पति-पत्नी में तीन साल से तनातनी चल रही है।

पति अपने दोस्त के साथ पत्नी व बच्चों के पास गया था। दोनों में झगड़ा हुआ। महिला ने पति व उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें