आशियाना इलाके में एक महिला ने दो लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।
लखनऊ के आशियाना इलाके में एक महिला ने दो लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोप है कि आशियाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इस पर एसीपी कैंट से मिलकर गुहार लगाई। आदेश होने पर शनिवार को उन्नाव के अशोक सिंह व उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज किया गया।