फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में पांचवां हमला: मां के साथ सो रही मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 11 Mar 2024 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, महसी (बहराइच)

सार

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेडि़ए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग की तकनीक काम नहीं आ रही है। इससे पहले तीन बच्चों सहित भेडि़या चार को घायल कर चुका है।
विज्ञापन
पीड़िता के घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की रात भेड़िया मां के सात लेटी तीन साल की मासूम को दबोच ले गया जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है। इससे पूर्व भेड़िया तीन बच्चों समेत चार लोगों को घायल कर चुका है। वन विभाग पांच पिंजरे और ड्रोन की मदद से जल्द भेड़िए को पकड़ने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौटी पांडेपुरवा के माजरा मिश्रनपुरवा निवासी सायरा (03) रविवार की रात अपनी मां के साथ सो रही थी। इस दौरान पहुंचे भेड़िए ने उसे दबोच लिया और भाग गया। सायरा की चीख सुन कर परिजन उठे और दौड़े लेकिन तब तक भेड़िया उसे लेकर खेतों में चला गया। घटना के बाद से ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे है। वहीं क्षेत्र में दहशत माहौल है। बताते चले की सायरा मिश्रिनपुरवा निवासी सफीमुलला उर्फ बेचन की नातिन है और नाना के घर आई थी। घटना के बाद से दोनों परिवारों की रो रो कर हालत खराब है।

छह दिन में पांचवा हमला, वन विभाग की तकनीक पर उठे सवाल
भेड़िए ने पहला हमला ग्राम पंचायत औराही निवासी राहुल (6) पर बुधवार को किया था। गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। वही। इसी दिन वरमापुरवा निवासी ननकई (14) पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह गांव निवासी काजल(12) और शनिवार की रात जागीर गांव निवासी तबस्सुम (35) पर हमला कर उसे घायल किया था।
विज्ञापन


पांच पिंजरे, ड्रोन और कांबिंग, फिर भी पकड़ से दूर भेड़िया
भेड़िए के लगातार हो रहे हमले के बाद  से वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। भेड़िए को पकड़ने के लिए औराही सहित पांच स्थानों पर पिंजरे लगाए गए है। साथ ही ड्रोन कैमरे से गन्ने के खेतों में तलाश की जा रही है। वही डिप्टी रेंजर अमित वर्मा समेत कही वन टीमें कांबिंग भी कर रही है लेकिन भेड़िया लगातार सभी को चकमा दे रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें