फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर से वलसाड के लिए पांच अक्तूबर से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए गोमतीनगर-वलसाड साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन पांच अक्तूबर से 24 नवंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05033 गोमतीनगर से वलसाड के लिए पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर दो बजे चलकर अगली शाम पांच बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में 05034 वलसाड से गोमतीनगर के लिए छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से रात सवा दस बजे चलकर अगली रात दो बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और आठ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें