फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी के टैंकर ने युवक को कुचला, मौत

Mon, 01 Sep 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज बावली चौकी के पास रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने बिहारीपुर निवासी संजय रस्तोगी (40) को टक्कर मार दी। टैंकर का पिछला पहिया संजय के सिर पर चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने टैंकर व चालक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय मजदूरी करते थे। वह शराब के ठेके से बाहर निकलकर पैदल घर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में घटना का शिकार हो गए। घर में मृतक की पत्नी माया देवी, दो बेटे शिवम और सत्यम हैं। पुलिस के मुताबिक दुबग्गा के अवध इंक्लेव निवासी चालक मोहम्मद वसीम को हिरासत व टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें