तिरंगा कंसर्ट में बिखरी रंग-बिरंगी छटा
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगा कंसर्ट की रंग-बिरंगी छटा से परिसर गुलजार रहा। कार्यक्रम में छात्रों की देशभक्ति की भावनाओं से सजी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। छात्रों ने देश की अनेकता में एकता की शक्ति का प्रदर्शन किया। अंत में पिरामिड के रूप में छात्रों ने तिरंगा लहराकर देश प्रेम का जज्बा दिखाया। मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद शशांक तिवारी के पिता और बहन ने ऑनलाइन जुड़कर उनके बारे में बताया। कहा कि आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य अतिथि बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला रहे। इस अवसर पर वित्त अधिकारी केशव सिंह, कुलसचिव रीना सिंह, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, डॉ. आकाश वेद, डॉ. विनय चतुर्वेदी समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
तिरंगा कंसर्ट में बिखरी रंग-बिरंगी छटा
तिरंगा कंसर्ट में बिखरी रंग-बिरंगी छटा