सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके में बीए के पेपर लेकर जा रहा एक वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय प्रशासन को पेपर की कस्टडी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ के थाना गोसाईगंज रकीबाबाद निवासी रामप्रसाद (45) यूनिवर्सिटी से वाहन में बीए के पेपर लेकर निकला था। सुबह के समय रेउसा कस्बे में अटल चौक के पास वाहन डिवाइडर से टकरा गया। उसमें रखे पेपरों को क्षेत्र में स्थित प्रेम प्रकाश कमला देवी डिग्री कॉलेज मे जाना था।
ये भी पढ़ें - कम वोट देने वाले बूथों के लिए सपा बनाएगी नई रणनीति, सड़क से सदन तक करेगी संघर्ष
ये भी पढ़ें - 80 फीसदी प्राथमिक सहकारी समितियों पर भाजपा का कब्जा, लखनऊ में 76 में से 61 पर भाजपा जीती
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस बल की सुरक्षा में वाहन में पेपर रखे रहे। पुलिस ने तंबौर में स्थित कृष्ण पाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक को मौके पर बुलाया और पेपर उनके सुपुर्द कर दिए।
एसओ संतोष कुमार ने बताया पेपर को अन्य विद्यालय के प्रबंधन को सुपुर्द कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।