फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ''एक दवा निराली 15 सेकंड की ताली''

Fri, 11 Jul 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस पर कलामंडपम कैसरबाग में स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत गोष्ठी
विज्ञापन
लखनऊ। भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस पर कलामंडपम कैसरबाग में स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद अवध प्रांत व भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शाम चार बजे गोष्ठी की शुरूआत हुई। मुख्यवक्ता प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता और ''आयुष्मान भव'' ट्रस्ट के संस्थापक अरुण ऋषि ''स्वर्गीय'' ने एक दवा निराली 15 सेकंड की ताली के महत्व को समझाया। मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अगर समाज राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने लगे तो देश बहुत जल्दी विकसित राष्ट्र बन सकेगा। प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ल, परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, प्रांतीय महासचिव शशिकांत सक्सेना, प्रांतीय वित्त सचिव पंकज अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, केंद्रीय अधिकारी मुकेश जैन, डॉ. एमएल भट्ट, एवं प्रांत प्रचार सचिव प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें