फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चार घायल

विज्ञापन
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोइया गांव के फ्लाई ओवर पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली
विज्ञापन
मलिहाबाद। थाना क्षेत्र के भतोइया गांव के फ्लाई ओवर पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे भूसा से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चालक सहित चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक भूसे की बोरियों के नीचे दबे चालक को राहगीरों व पुलिस की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उन्नाव जनपद के औरास के मढ़िया प्रतापखेड़ा निवासी चालक आशीष अपने लेबर साथी राधे, सूरज और पुष्पेंद्र के साथ भूसा लादकर दुबग्गा बेचने जा रहे थे। भतोइया गांव के फ्लाई ओवर के ऊपर पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से उस पर सवार चालक आशीष ट्रालियों पर लदी बोरियों के नीचे दब गए, जबकि राधे, सूरज और पुष्पेंद्र गिरकर कर घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली को साइड कराकर यातायात सामान्य कराया। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि चारों घायलों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोइया गांव के फ्लाई ओवर पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोइया गांव के फ्लाई ओवर पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें