फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में बनेगी तीन मंजिला आधुनिक पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
जानकीपुरम में बनेगी तीन मंजिला आधुनिक पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और डिजिटल संसाधनों से लैस नया ठिकाना मिलेगा। नगर निगम जानकीपुरम में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाने जा रहा है। शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लाइब्रेरी का निर्माण जानकीपुरम सेक्टर एफ में गौशाला के निकट करीब 32 हजार वर्गफीट जमीन पर किया जाएगा। तीन मंजिला इस भवन का निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। यहां बच्चों के लिए अलग रीडिंग जोन बनाया जाएगा जबकि युवाओं के लिए शैक्षिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के साथ सेमिनार हॉल की सुविधा होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग हॉल बनाया जाएगा।

लाइब्रेरी में डिजिटल संसाधनों के साथ कैफेटेरिया और करीब 50 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। इससे जानकीपुरम और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। खासतौर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस, इंजीनियरिंग कॉलेज और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के आसपास रहने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद निशा तिवारी, समाजसेवी सौरभ तिवारी, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, मुख्य अभियंता महेश वर्मा और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान मौजूद रहे।

जानकीपुरम में बनेगी तीन मंजिला आधुनिक पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी

जानकीपुरम में बनेगी तीन मंजिला आधुनिक पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी

जानकीपुरम में बनेगी तीन मंजिला आधुनिक पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें