फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महीन तार से रोका जा सकता है दिमाग में रक्तस्राव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ब्रेन स्ट्रोक के इलाज में अब मरीज का सिर खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। महीन तार से दिमाग में रक्तस्राव को रोका जा सकता है। इससे मरीज के जल्दी ठीक होने की उम्मीद बढ़ जाती है। यह जानकारी केजीएमयू रेडियोडायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनित परिहार ने दी। वह इंडियन सोसाइटी ऑफ वैस्कुलर एंड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के उत्तर प्रदेश चैप्टर की ओर से चिनहट में हुई कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तकनीक से केजीएमयू, पीजीआई व लोहिया समेत अन्य संस्थानों में मरीजों को राहत पहुंचाई जा रही है। डॉ. रोहित अग्रवाल ने बताया कि अब गैंगरीन पीड़ितों का पैर कटने से बचाया जा सकता है। हालांकि धूम्रपान करने वालों में गैंगरीन तेजी से बढ़ता है। कान्फ्रेंस के आयोजक सचिव व केजीएमयू रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉ. नितिन अरुण दीक्षित ने कहा कि इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी को सुपर-स्पेशियलिटी के रूप में मान्यता दी गई है। कार्यक्रम में केजीएमयू के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दुर्गेश द्विवेदी, डॉ. गौरव राज समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें