फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी के विरोध पर दसवीं के छात्र ने की थी युवक की हत्या

Mon, 14 Apr 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी के विरोध पर दसवीं के छात्र ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा इलाके में रहने वाले राहुल श्रीवास्तव उर्फ दीपू (46) की 16 मार्च की रात ईंट से वारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले किशोर को पकड़ा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी की नीयत से निर्माणाधीन मकान में घुसा था। विरोध पर उसने ईंट से ताबड़तोड़ वार कर राहुल की हत्या कर दी थी। किशोर हाईस्कूल का छात्र है।
विज्ञापन


मूलरूप से हरदोई के अतरौली पीपर गांव निवासी राहुल निर्माणाधीन मकान में अपने तीन मजदूर साथियों के साथ रहते थे। होली पर तीनों साथी गांव चले गए थे। राहुल अकेले थे। 16 मार्च की रात वह इंटरलॉक लगाकर मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में सोने चले गए। इस बीच मोहल्ले में रहने वाला किशोर टहलते हुए उधर से गुजरा। मकान में सन्नाटा देखकर चोरी के इरादे से वह दीवार फांदकर अंदर घुस गया।
खटपट होने पर राहुल की आंख खुल गई। वह नीचे उतरे तो किशोर नजर आया। उन्होंने उसको पकड़ लिया और घर ले जाकर शिकायत करने की बात कही। राहुल किशोर को प्रथम मंजिल पर बने कमरे में ले गए और इंटरलॉक की चाबी उठाने लगे। इस दौरान किशोर ने पास में पड़ी ईंट उठाई और राहुल के सिर पर कई वारकर भाग निकला। पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट मिली थी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि आरोपी किशोर गांजे के नशे का लती है।
विज्ञापन


100 से अधिक फुटेज खंगाली गईं, दीवार फांदते दिखा आरोपी

इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी, पर परिजनों ने न तो कोई आरोप लगाया था और न ही तहरीर दी थी। घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक करना शुरू किया तो एक फुटेज में किशोर मकान की दीवार फांदते दिखा। किशोर के बारे में पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने 12 अप्रैल को राहुल के भाई पीजीआई के साउथ सिटी निवासी अनूप श्रीवास्तव को बुलाकर हत्या का केस दर्ज किया और किशोर को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें