फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दोस्तों की हत्या के आरोप में एक किशोर भी पकड़ा गया

Tue, 29 Apr 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दो दोस्तों की हत्या के आरोप में एक किशोर भी पकड़ा गया
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विराम खंड में चोरी के दौरान पकड़े जाने पर दो दाेस्तों की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक वारदात में किशोर की संलिप्तता भी सामने आई थी। इसके पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



बहराइच के कैसरगंज निवासी राम संवारे और चिनहट के मुकेश कुमार 19 अप्रैल की रात में मोहित के घर में घुस गए थे। इसी दौरान शोरगुल सुनकर मोहित और उसके घरवालों की नींद खुल गई थी। आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाकर खूब पीटा था। चेहरे पर कालिख पोतकर उनके शरीर पर 420 लिखा और मरणासन्न हालत में रेलवे लाइन के पास फेंक आए थे।

रविवार सुबह दोनों का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। गोमतीनगर पुलिस ने छानबीन के दौरान सीतापुर रामकोट के गौर बिहट निवासी मोहित, खैराबाद के बन्नी गांव निवासी शिवराज और जौनपुर के रामदेव को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें