फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: नहर में पड़े बोरे में भरा मिला लड़की का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 29 Oct 2020 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

बाराबंकी जिले में शारदा सहायक नहर में बोरे में भरा किशोरी का एक शव बरामद हुआ है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जब बोरी में कुछ भरा हुआ देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी को खुलवाया तो उसमें एक 16 से 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


किशोरी के आधे शरीर पर कपड़े नहीं होने की बात कहीं जा रही है। जिस तरह से शव मिला है उससे किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रहे हैं। पुलिस मृतका की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच करा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अद्रा के पास शारदा सहायक नहर के पुल के समीप नहर में खाद की बोरी में बंधा एक अज्ञात शव दिखाई पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने बोरी खुलवाई तो उसमें एक लड़की का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का वादा किया

ग्रामीणों का कहना है कि लड़की की उम्र 16 से 17 वर्ष के आसपास है। खाद की बोरी में जिस तरह से शव भरा हुआ मिला है। शव को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चलने की बात कह रही है। एएसपी आरएस गौतम का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें