फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मां व भाइयों के खेत पर जाने के बाद किशोरी से दुष्कर्म करता था अधेड़, गर्भपात का बनाया दबाव

Sat, 29 Jul 2023 03:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईंगंज) लखनऊ

सार

मामले में पीड़िता की बहन ने दस माह में कई बार गंदा काम करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने किशोरी पर गर्भपात का भी दबाव बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके के एक गांव में रहने वाली 15 साल की किशोरी से अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दस महीने तक उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इसके कारण किशोरी के छह महीने का गर्भ ठहर गया। बृहस्पतिवार को पीड़िता की बड़ी बहन ससुराल से आई तो मामले की जानकारी हुई। शुक्रवार शाम को उसने थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, उन्नाव निवासी एक महिला ने बताया कि गोसाईंगंज में उसका मायका है। यहां बुजुर्ग मां के अलावा दो भाई और 15 साल वर्षीय बहन है। करीब दस माह पहले गांव के ही 50 साल के गौतम ने उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। मां व भाइयों के खेत पर जाने के बाद बहन घर पर अकेली रहती थी।

ये भी पढ़ें - तारिक मंसूर यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा, पसमांदा समाज पर फोकस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: आठ लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, 80 सीटों पर तैयार होंगे विस्तारक
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी घर आकर बहन के साथ गंदा काम करता था। आरोप है कि पीड़िता को सौ रुपये का नोट जबरदस्ती पकड़ा देता था। धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो परिवार को जान से मार देगा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई।

आरोपी गौतम गर्भपात के लिए दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार को जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो केस दर्ज कराया। आरोपी की तलाश में पुलिस गांव गई थी, लेकिन गौतम फरार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें