फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात : गला कसकर की गई थी 12वीं की छात्रा की हत्या, फिर फंदे पर लटकाया शव

Thu, 08 Jun 2023 08:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरानगर में 12वीं की एक छात्रा का शव घर में फंदे से लटकता मिला है। किशोरी की मां ने एक किशोर पर दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज करवाया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरानगर इलाके में रहने वाली किशोरी की गला कसकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किशोरी के शव को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। उन लोगों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को मौत की सजा और मुआवेज की मांग की। वहीं पुलिस ने नामजद किशोर को हत्या के मामले में पकड़ कर उसको बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के पैनल ने किशोरी का पोसटमार्टम किया। इस दौरान पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने किशोरी के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन किशोरी का शव लेकर घर पहुंचे और घर के बाहर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिए। परिजनों के साथ मोहल्ले के करीब 100 के आसपास लोग मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। उन लोगों ने केस को एफटीसी में चलाने, 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर एसीसी गाजीपुर दिलीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के पास पहुंच गए। करीब दो घंटे तक लोगों ने किशोरी के शव को रखकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों से मिलकर आश्वासन के बाद वह लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया गया। इसके बाद घरवालों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।

एडवा संस्था के लोग भी पीड़ित के घर पहुुंचे
दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एडवा संगठन भी उनकी मदद के लिए सामने आया। संगठन की प्रदेश वाइस प्रेसिडेंड वंदना रॉय के साथ माया, सुशीला और मीरा किशोरी के घर पहुंचे और उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वंदना रॉय ने बताया कि घटना के बाद से किशोरी का परिवार काफी दुखी है और संगठन उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन


नामजद किशोर पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा
किशोरी की हत्या के मामले में डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि नामजद किशोर को फिलहाल पुलिस ने पकड़ लिया है। उसको बाल सुधार गृह भेजा गया है। केस में पोस्को की धारा बढ़ा दी गई है। बाकी परिजनों ने जो भी आरोप लगाया है उसकी जांच की जा रही है। जांच और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करीबियों की भूमिका की पुलिस कर रही है जांच
किशोरी की हत्या के मामले में आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा तो लिया है, पर हत्या के पीछे पुलिस किशोरी के ही करीबियों की भूमिका संदिग्ध मान रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अब पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि घटना के वक्त किशोरी के भाई-बहन कहां थे? कहीं ऐसा तो नहीं कि किशोरी के साथ कुछ और हुआ हो और बताया कुछ और गया हो?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें