फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट के कारण शिक्षक के मकान में लगी आग, जली गृहस्थी

Fri, 13 Feb 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​शिक्षक के मकान से उठता धुआं व मौजूद पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम सी ब्लॉक में बृहस्पतिवार सुबह सरकारी शिक्षक के मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


राजाजीपुरम सी ब्लॉक में नरेंद्र गुप्ता पत्नी रंजीता, बेटे अमय और बेटी अर्पिता के साथ रहते हैं। नरेंद्र ने बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और बेटे के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे रहे थे। जबकि बेटी भूतल में बने कमरे में सो रही थी। बृहस्पतिवार सुबह भूतल पर बने कमरे से धुआं और आग की लपटें देख वह परिवार सहित घर से बाहर आ गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए और आग बुझाने में मदद करने लगे। सूचना पर आलमबाग फायर स्टेशन से एफएसओ धर्मपाल सिंह अपनी टीम और दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ एक घंटे की मशक्कत से आग को बुझा दिया। एफएसओ के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बस गृहस्थी का सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें