फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल बाद सात गोल्ड मेडल ले शिक्षिका ने पेश की नजीर

Fri, 21 Apr 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. विनीता विजयनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की शिक्षिका डॉ. विनीता विजयनी श्रीवास्तव ने अपनी छात्राओं के सामने कड़ी मेहनत और काबिलियत का उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन


31 साल पहले 1986 में उन्होंने विवि के मैथ्स विभाग में टॉप करके सात मेडल जीते थे। टॉप करने के बावजूद दीक्षांत समारोह आयोजित न होने की वजह वे अपने मेडल नहीं ले सकी थीं।

पिछले साल से उन्होंने इसके लिए प्रयास शुरू किया। इस साल एलयू वीसी प्रो. एसपी सिंह के दखल के बाद आखिरकार उन्हें अपने मेडल मिल ही गए।

मेडल मिलने के बाद डॉ. विनीता ने बताया कि उन्हें एक बार फिर से अपनी यूनिवर्सिटी लाइफ याद आ गई। उस समय उन्हें मेडल न मिल पाने की वजह से जितना दुख हुआ था उससे कई गुना ज्यादा खुशी अपने मेडल पाकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. श्रीवास्तव ने मेडल के लिए अपने पिता रत्नेश कुमार, मां शकुंतला श्रीवास्तव और रिसर्च गाइड डॉ. एसएन श्रीवास्तव को सबसे ज्यादा श्रेय दिया। उन्होंने मेडल मिलने पर कुलपति प्रो. एसपी सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें