राजधानी लखनऊ के गाजीपुर इलाके में रोडरेज की एक घटना सामने आई है। ओवरटेक करने से नाराज कार सवार युवकों ने टैक्सी चालक आकाश कुमार गौतम को जमकर पीटा और उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। आरोपी नशे में थे और मारपीट कर भाग निकले। पीड़ित ने शनिवार को कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।