फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: स्कूल बस में टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर, 19 बच्चे घायल, मची अफरा-तफरी

Thu, 04 Aug 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में एक स्कूल बस में तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में 40 बच्चे सवार थे। बस एनटीपीसी स्थित स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
1 of 5
टैंकर की ठोकर से पेड़ में लड़ी स्कूल बस व घायल बच्चे। - फोटो : amar ujala
प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा से एनटीपीसी ऊंचाहार आ रही स्कूल बस में टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में डीएवी पब्लिक स्कूल व चिन्मय विद्यालय के 40 बच्चे सवार थे। टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार 19 बच्चे घायल हो गए।

सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां 6 की हालत गंभीर होने पर एनटीपीसी हास्पिटल भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।

घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन एसडीएम आशीष मिश्रा, सीओ अशोक सिंह कोतवाल शिवशंकर सिंह सीएचसी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बच्चों को फौरन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे से हड़कंप मच गया, जिससे डॉक्टर और पुलिसकर्मी जल्द ही मौके पर पहुंच गए।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
सीएचसी में मौजूद छात्रा इलाज करवाती हुई। हादसे के बाद बच्चे दहशत में नजर आए और अपने अभिभावकों को देखते ही भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे के बाद सीएचसी में मौजूद सीओ अशोक सिंह व कोतवाल शिवशंकर सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें