फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला व यूनिसेफ का संयुक्त आयोजन: जिंदगी मास्टर क्लास में आज होगी कोरोना योद्धाओं से बात

Thu, 15 Oct 2020 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंतजार की घड़ियां खत्म। गुरुवार से शुरू हो रही है ‘मैं हूं कोरोना योद्धा’ थीम पर वेबिनार की पहली कड़ी। अमर उजाला व यूनिसेफ की ओर से युवाओं के लिए वेबिनार का आयोजन शाम 5.30 बजे से होगा। इसका अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लाइव भी किया जाएगा।

विज्ञापन


मैं हूं कोरोना योद्धा की इस पहली कड़ी में बात होगी सामुदायिक सेवाओं के महत्व और युवाओं की इसमें भागीदारी के बारे में। साथ ही महामारी के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों की सक्रियता पर भी चर्चा होगी।

इस पर बात करने के लिए मौजूद रहेंगे एनएसएस उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमालि शर्मा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विजेता अजीत कुशवाहा और राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018-19 की विजेता क्रिस जॉन।
विज्ञापन


इसके अलावा वाराणसी के युवाओं की टीम हमारे साथ वेबिनार का हिस्सा होगी। वहीं, नवयुग कन्या महाविद्यालय, पायनियर मान्टेसरी, ब्राइटवे स्कूल के अलावा प्रदेश के कई स्कूलों को शिक्षक व युवा हमारे साथ होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें