घिसटती हुई बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता शनिवार की देर शाम घर से ऊंचाहार जा रहा था। इस दौरान ओवरब्रिज के पास प्रयागराज की ओर आ रही एक एसयूवी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके पैर व पेट में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं पहने था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।