फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur : एसएचओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट वायरल, लगाए संगीन आरोप

Fri, 12 Apr 2024 11:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सुसाइड नोट में लिखा है कि जो भी कर्मी निष्ठा व लगन से जितना भी ड्यूटी करे। अगर वह अपने अधिकारियों को हर महीने चढ़ावा न करें तो सब बेकार। कार्यालय के लोगों को भी समझना पड़ता है। एसओ राजबहादुर सिंह जब से आए हैं। तब से सभी कर्मचारी, परेशान हैं। 
विज्ञापन
दरोगा मनोज कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार ने शुक्रवार सुबह खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें मछरेहटा सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मछरेहटा थाना प्रभारी पर प्रताड़ना सहित गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद देर शाम मनोज कुमार का एक पत्र भी वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी दक्षिणी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि परिजनों के आरोपों की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


दरोगा मनोज कुमार (54) मूल रूप से फतेहपुर जनपद के जलाला गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार लखनऊ जनपद के बिजनौर क्षेत्र में रहता है। शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे मनोज कुमार थाने पहुंचे। सहयोगियों के अनुसार वह किसी बात को लेकर तनाव में थे। इसी बीच करीब साढ़े दस बजे उन्होंने सर्विस रिवाल्वर को बाएं सीने से सटाकर गोली मार ली। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - आकाश ने किया आगाह: नीला पटका पहनने वाले बहुरूपियों से रहना सावधान, नाम लिए बगैर चन्द्रशेखर पर निशाना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: आकाश आनंद ने चला मुस्लिम कार्ड, बोले- जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा साथ खड़ी होगी




ईमानदार व्यक्ति की पुलिस में इज्जत नहीं...
पत्नी गीता देवी के अनुसार मनोज तनाव में थे। अक्सर कहते थे कि गलत काम का दबाव बनाया जा रहा है। घटना के बाद से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है 'कितनी भी ईमानदारी से ड्यूटी करें कोई मोल नहीं है। अगर अधिकारियों को हर महीने चढ़ावा न चढ़ाएं तो सब बेकार। एसओ राजबहादुर सिंह जब से यहां आए हैं, तब से सभी कर्मचारी परेशान हैं। वह सभी विवेचनाओं में रुपयों की मांग करते हैं। थाने में ही तैनात कुछ पुलिसकर्मी घर पर सो रहे लोगों को उठाकर अवैध शराब में जेल भेज देते हैं। दरोगा ने लिखा है कि सभी उनके खिलाफ साजिश कर नौकरी से हटाना चाहते हैं। ईमानदार व्यक्ति की पुलिस में इज्जत नहीं है।'

विज्ञापन

दरोगा का सुसाइड नोट बरामद ... ईमानदार व्यक्ति की पुलिस में इज्जत नहीं

...आप सभी जनमानस को हम जानकारी देते हैं कि जो भी कर्मी निष्ठा व लगन से जितना भी ड्यूटी करे। अगर वह अपने अधिकारियों को हर महीने चढ़ावा न करें तो सब बेकार। कार्यालय के लोगों को भी समझना पड़ता है। एसओ राजबहादुर सिंह जब से आए हैं। तब से सभी कर्मचारी, परेशान हैं। यह सभी विवेचनाओं में रुपयों की मांग करते हैं। सीडी सामने प्रस्तुत करने पर ही वह हस्ताक्षर बनाते हैं। वरना वह थाने में पड़ी रहती है।

मृतक ने थाने में ही तैनात कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है। कि वह थाने पर आने वाले मामलों में रूपये ऐंठ कर थाना इंचार्ज को देते हैं। घर पर सो रहे लोगों को अवैध शराब आदि मामलों में भेज देते हैं। दरोगा ने लिखा है कि सभी उसके खिलाफ साजिश कर उसे नौकरी से हटाना चाहते हैं। ईमानदार व्यक्ति की पुलिस में इज्जत नहीं है। 10/24 की विवेचना में किसी ने सहयोग नहीं किया है...यह लाइनें एक पत्र में लिखी हुई हैं। यह पत्र दरोगा मनोज कुमार की मौत के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे मनोज कुमार का सुसाइड नोट बताया जा रहा है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि यह सुसाइड नोट किसी को मिला नहीं है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस पत्र को दरोगा ने अपने बेटे को व्हाट्सएप किया था। दरोगा के परिवार के साथ हम लोग खड़े हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इसकी जांच एएसपी दक्षिणी को सौंपी है। हर बिंदु पर जांच होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार (54) ने शुक्रवार को खुद को थाना परिसर के भीतर गोली मार ली। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने पर गोली मारी। इसके बाद जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद अस्पताल पहुंची पत्नी गीता देवी ने बताया कि पति बहुत दबाव में थे। फोन पर इस बात का जिक्र करते थे। वह तनाव में रहते थे। इसके ठीक बाद सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट वायरल हो गया। इसमें एसएएचओ मछरेहटा व अन्य पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी संग अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पत्नी बोली- दबाव में थे पति, मिले इंसाफ
दरोगा की पत्नी गीता देवी ने बताया कि दरोगा ने उन्हें बताया कि उनके ऊपर बहुत दबाव बनाया जाता है। वह बहुत तनाव में थे। उन्हें इंसाफ चाहिए। वहीं, एक भाजपा नेता रामदयाल राजवंशी ने बताया कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए। जो भी दोषी पाया जाए, उसे सजा दी जाए। उन्होंने बताया कि दरोगा मनोज कुमार स्वाभिमानी व्यक्ति थे। उन्हें पता चला है कि दरोगा की इंस्पेक्टर से तीखी नोंक झोंक हुई है।

डॉक्टरों के पैनल के बीच हुआ पोस्टमार्टम
दरोगा मनोज कुमार (54) मूल रूप से फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी थे। उनका परिवार लखनऊ जनपद के बिजनौर क्षेत्र में रहता है। उनका पोस्टमार्टम शुक्रवार को ही कराया गया। जो कि चिकित्सकों के पैनल में वीडियोग्राफी के साथ किया गया है। परिजनों ने मौखिक रूप से बताया कि वह बिजनौर में ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पांच माह पूर्व ही बने थे दरोगा
मनोज कुमार वर्ष 1990 में बतौर सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए थे। उसके बाद यह कोतवाली देहात जनपद सीतापुर में काफी समय तक पैरोकार के पद पर तैनात रहे। पांच माह पूर्व ही यह दीवान से दरोगा प्रोन्नत हुये थे। सूत्रों की मानें तो मछरेहटा थाने में तैनाती के बाद से ही तनावग्रस्त रहने लगे। हाल ही में एक युवती के भागने के मामले में विवेचना कर रहे थे। इसको लेकर उनके उच्चाधिकारी काफी दबाव बना रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें