इस बीच सिपाही ने किसी तरह से प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह को हमले की जानकारी दी। जिसके बाद गश्ती दल पर हमला करने वाले आरोपियों को कोतवाली लाया गया। पकड़े गए लोगों की पहचान जीआरपी दरोगा धर्मेंद्र सिंह राठौर और मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी अरविंद विश्वकर्मा के तौर पर हुई। कोतवाली में दरोगा ड्रॉमा करता रहा।
गश्ती दल को देखकर भागने वाली महिला कौन थी। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने कार बरामद की है। एसीपी के मुताबिक पुलिस टीम पर हमला करने वाले दरोगा के बारे में जीआरपी अधिकारियों को सूचना दी गई है।