फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गाने में रोल दिलाने के बहाने में छात्रा को बुलाकर चलती एसयूवी में सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में

Mon, 02 Sep 2024 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पीड़िता की दोस्ती आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने उसे गाने में रोल दिलाने के बहाने बुलाया था और अपने रिश्तेदार व कर्मचारी के साथ मिलकर दुराचार किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाने में रोल दिलाने के नाम पर बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे एक होटल ले गए। यहां भी उसके दरंदिगी की। होश में आने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग निकले। चिनहट पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


कानपुर की रहने वाली छात्रा के मुताबिक कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती चिनहट निवासी प्रॉपर्टी डीलर विपिन सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इस बीच विपिन ने उसे एक गाने में रोल दिलाने की बात कही थी। आरोपी ने इसके लिए पीड़ित छात्रा को लखनऊ आने के लिए कहा था। 28 अगस्त की शाम छात्रा चिनहट के मटियारी में स्थित होटल रिजेंसी पहुंची। जहां एक एसयूवी में विपिन सिंह उसका रिश्तेदार विनाम सिंह और उसका कर्मचारी हिमांशु सवार था।

ये भी पढ़ें - भेड़िए का आतंक: सीएम योगी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ की आपात बैठक, प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को मिले निर्देश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोची रामचेत को भेजी सामग्री, बोले- इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए
विज्ञापन


चाय में पिलाया नशीला पदार्थ
विपिन सिंह छात्रा को एसयूवी में बैठाकर अपने कार्यालय पहुंचा। यहां रोल के सिलसिले में एक शख्स से मुलाकात कराई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से उसे घर छोड़ने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि चलती कार में विपिन सिंह ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर विपिन, विनाम और हिमांशु ने चलती एसयूवी में उससे दुष्कर्म किया।

होटल क्रिस्टल में भी की दरिंदगी
इसके बाद आरोपी पीड़िता को होटल क्रिस्टल ले गया। यहां भी छात्रा से दरिंदगी की। होश में आने पर विपिन ने घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया। बुरी तरह लहूलुहान छात्रा कानपुर चली गई। छात्रा की हालत देख जब परिजनों ने पूछताछ की तब उसने पूरी घटना बताई। रविवार को पीड़िता ने चिनहट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक विनाम और हिमांशु को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें