साइकिल से कॉलेज जा रही बीएससी की छात्रा पर मिट्टी लाद कर जा रहा अनियंत्रित डंपर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का चालक भाग खड़ा हुआ। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मोहारी पुरवा गांव निवासी राम सजीवन की पुत्री दीक्षा वर्मा (19) शुक्रवार को साइकिल से फतेहपुर इलाके में स्थित साईं डिग्री कॉलेज के लिए निकली थी।