फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव, रहस्य गहराया

Sun, 18 Sep 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
छात्र अंकित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जानकीपुरम के अलीशानगर में शनिवार को छात्र अंकित सिंह (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बंद कमरे में पंखे से लटकता मिला। शरीर पर चोट के निशान नजर आने पर परिवारीजनों ने किराएदार नितिन अग्रवाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अंकित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवारीजनों ने पीएमओ में उसे नौकरी मिलने और राज्यपाल से मुलाकात की कहानी सुनाई। जबकि पुलिस ने इसे फर्जी बताया।

एसओ जानकीपुरम गोपाल सिंह यादव ने बताया कि हरदोई के मझिला थाने के गांव चैना निवासी किसान जगदीश सिंह का बेटा अंकित सिंह (25) जानकीपुरम के ब्लॉक-बी के अलीशानगर स्थित मकान के प्रथम तल पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


भूतल पर किराए पर रहने वाले ठेकेदार नितिन अग्रवाल की पत्नी जूही शनिवार सुबह कपड़े फैलाने छत पर गई। कमरे में अंकित का शव फंदे से लटका देख शोर मचाया। नितिन ने पुलिस को कॉल की। पड़ोसी सौरभ की सूचना पर पहुंचे पिता जगदीश सिंह व घरवालों ने अंकित के शरीर पर खरोंच व चोट के निशान और गुप्तांग से खून रिसते देखा।
Trending Videos

किराए दार पर हत्या का आरोप

उन्होंने किराएदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि अंकित अपने भाई नागेंद्र के साथ रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। वारदात के वक्त नागेश घर पर नहीं था।

एसओ ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ फील्ड यूनिट को कॉल की। एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। छानबीन के साथ कमरा सील करा दिया।

पीएमओ में नौकरी की कहानी
पिता जगदीश सिंह व भाभी शिवांगी ने कहा कि अंकित ने बीए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की और सालभर पहले दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा दी थी। कुछ दिनों पहले परिणाम आया और उसे पीएमओ में चीफ सेक्रेटरी डिफेंस की नौकरी मिली थी। राजभवन से कॉल करके शुक्रवार को बुलाया गया। राज्यपाल ने मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कराई।

गोपनीयता के टिप्स देते हुए उसके परिवारीजनों व करीबी लोगों की जानकारी ली गई और सिर्फ 35 लोगों से ही फोन पर संपर्क रखने को कहा गया था। राजभवन से लौटे अंकित ने परिवारीजनों को जानकारी दी और दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

परिवारीजनों से बोला झूठ

राज्यपाल रामनाइक ने अंकित सिंह को आमंत्रित करके मुलाकात और प्रधानमंत्री से बात कराने को झूठ बताया। एसओ जानकीपुरम ने कहा कि अंकित को राजभवन बुलाए जाने की थाने पर सूचना नहीं थी।

चीफ सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस के पद पर वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती होती है। एसओ का कहना है कि अंकित ने परिवारीजनों को पीएमओ में नौकरी और राज्यपाल से मुलाकात की फर्जी कहानी सुनाई थी।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर केस दर्ज करके तफ्तीश की जाएगी और खुदकुशी की पुष्टि पर वजह पता लगाई जाएगी। फिलहाल किराएदार, उसकी पत्नी व आसपास के लोगों से तहकीकात की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें