फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: छेड़छाड़ से आजिज छात्रा ने लगाई फांसी, पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को परेशान किया जाता था

Mon, 28 Aug 2023 03:38 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी छेड़छाड़ से परेशान थी। मामले में एक अन्य युवती भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि आजिज आकर बेटी ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जान दी थी। वह सीतापुर रोड स्थित निजी इंस्टीट्यूट में बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन की तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन


शनिवार को उसके पिता ने मड़ियांव निवासी नवनीत रावत उर्फ शकीरा, उसके दोस्त हमजा, मोंटी और उसकी प्रेमिका नेहा श्रीवास्तव के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का एक और विवादास्पद बयान, बोले- हिंदू धर्म केवल धोखा, ये दलितों-पिछड़ों को फंसाने का जाल है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदुरै रेल हादसा: हिरासत में लिया गया भसीन ट्रेवल्स के मालिक का नाती, जान गंवाने वालों को दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन


मालूम हो कि छात्रा ने 19 अगस्त की देर रात कमरे में फांसी लगा ली थी। उसके पिता का आरोप है कि कॉलेज आते-जाते वक्त नवनीत ने किसी तरह उनकी बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फिर परेशान करने लगा। वह अपने हैकर मित्र हमजा के साथ मिलकर भी उनकी बेटी को तंग करता था।

इसके अलावा मोंटी और उसकी प्रेमिका नेहा उनकी बेटी को नवनीत से बात करने के लिए कहती थी। 19 अगस्त को भी नेहा ने फोन कर नवनीत से बात करने का दबाव बनाया तो उनकी बेटी ने जमकर फटकार लगा दी। इस पर मोंटी ने उसे कॉल कर धमकाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें