फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आतंकी हमलों से निपटने के लिए बनेगी एसओपी यूपी पुलिस व एनएसजी की संयुक्त मॉक ड्रिल में 23 आतंकी ढेर

Thu, 14 Sep 2023 06:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इस मॉक-ड्रिल में सामने आए लर्निंग पॉइंट्स के आधार पर भविष्य में घटित होने वाली आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल की एक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आतंकी घटनाओं से सफलतापूर्वक निपटने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) और यूपी पुलिस की संयुक्त दो दिवसीय मॉक ड्रिल ''गांडीव-5'' के दूसरे दिन विधानभवन और पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा को परखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री और शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तय हुआ कि इस मॉक-ड्रिल में सामने आए लर्निंग पॉइंट्स के आधार पर भविष्य में घटित होने वाली आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी।

विज्ञापन


स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश पुलिस तथा एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों के सक्रिय नेतृत्व में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस, एटीएस, फायर सर्विस द्वारा संयुक्त रूप से लखनऊ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर काउंटर टेरर मॉक-ड्रिल की कार्यवाही बुधवार को शुरू हुई थी। बुधवार को चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टैंड, पलासियो मॉल, ताज होटल, लोक भवन की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के बाद आज सुबह विधान भवन और पुलिस मुख्यालय भवन में मॉक ड्रिल की गई। इसमें स्थानीय पुलिस द्वारा चार, एटीएस की कमांडो टीम द्वारा 18 और एनएसजी द्वारा कुल 23 आतंकवादियों को सांकेतिक रूप से मार गिराया गया, जबकि तीन को गिरफ्तार किया गया। शेष सभी एजेंसियों जैसे फायर सर्विस, एसडीआरएफ, मेडिकल टीम, बीडीडीएस टीम, अभिसूचना इकाई, एसआईबी, स्थानीय प्रशासन, फोरेंसिक टीम आदि द्वारा समय से पहुंच कर अपने से कार्यों को किया गया।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी में भीषण जलभराव: पानी निकालने के लिए लगे पंपिंग सेट, आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे लोग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानभवन पर आतंकी हमले को किया जाबाज जवानों ने किया नाकाम, मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद रहे सीएम योगी
विज्ञापन


कंट्रोल रूम को मिली विधानभवन में बम धमाके की सूचना
बृहस्पतिवार भोर 2:50 बजे विधान भवन में बम विस्फोट की सूचना एटीएस कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद कमांडो टीम तत्काल वहां पहुंची। स्थानीय पुलिस से घटनास्थल को अपने नियंत्रण में लेकर तलाशी शुरू की गई। इस दौरान सुरक्षा शाखा की बीडीडीएस टीम द्वारा एक आईईडी को बास्केट में रखा तथा दूसरी आईईडी को बरामद किया गया। एसी प्लांट के कंट्रोल पैनल में छिपे दो आतंकवादियों की पुष्टि होने पर स्मोक कैंडल एवं चिली बम का प्रयोग किया गया, लेकिन वे बाहर नहीं आए। तत्पश्चात घटनास्थल एनएसजी के हवाले कर दिया गया। एनएसजी टीम भारतीय वायु सेना के एमआई हैलीकॉप्टर का प्रयोग कर छत के माध्यम से मुख्य हाल में पहुंची तथा शेष आतंकवादियों को सांकेतिक रूप से मार गिराया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, डीजीपी विजय कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार मौजूद थे।

डीजीपी मुख्यालय में आतंकियों ने किए पांच बम धमाके
एटीएस के कंट्रोल रूम को बृहस्पतिवार सुबह 5.27 बजे गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर 3 के पास बम विस्फोट होने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंची एटीएस की कमांडो टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। पुलिस मुख्यालय के चारों गेटों को कवर करने के पश्चात गेट नंबर 2 से ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने 5 विस्फोट किए,, जिसमें एटीएस के कुछ कमांडो सांकेतिक रूप से घायल हो गए। तत्पश्चात् घटनास्थल को एनएसजी टीम को ब्रीफ करते हुए हैंडओवर किया गया। एनएसजी टीम ने एमआई हैलीकॉप्टर से छत के रास्ते मुख्यालय में प्रवेश किया तथा आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें