फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी, दबकर लॉ छात्र की मौत

Tue, 04 Nov 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अ​भिनव यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में रविवार रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलट गई। कार के नीचे दबकर सरोजनीनगर के अनौरा निवासी चालक अभिनव यादव (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक शिव मोहन यादव अनौरा में पत्नी व बेटे अभिनव के साथ रहते हैं। शिव मोहन कानपुर आरटीओ में तैनात हैं। अभिनव लॉ छात्र हैं। रविवार शाम अभिनव कार से एलडीए कॉलोनी स्थित पराग चौराहे के पास एक समारोह से रात करीब 12:30 बजे लौट रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभिनव शराब के नशे में थे और कार की रफ्तार काफी तेज थी। गंगानगर स्थित बिग बास्केट वेयर हाउस के पास मोड़ पर अभिनव का कार से नियंत्रण खो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल अभिनव कार से निकल ही रहे थे तभी वह पलट गई और वह कार के नीचे दब गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार सीधी की और अभिनव को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार के नंबर जरिये उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें